
NewsWrap: पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती नजर आ रही है. कोरोना के नये मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हुए हमले के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती नजर आ रही है. कोरोना के नये मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हुए हमले के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने असम सरकार के मंत्री के एसपी भाई को हटाने के आदेश दिए हैं. राहुल गांधी ने अमेरिकी एक्सपर्ट से बातचीत में बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं. 1- कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 24 घंटे में 81466 नए केस, 2021 में एक दिन में सबसे ज्यादा पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है. शुक्रवार को देश में 24 घंटे में कोरोना के 81 हजार, 466 नए केस दर्ज किए गए और 469 मौतें हुईं. नए साल में एक दिन में दर्ज होने वाले नए केसों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. गुरुवार को 72,330 नए केस दर्ज हुए थे. यानी नए केस के मामले में एक ही दिन में करीब 9 हजार का उछाल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं और अब तक कुल 1 लाख, 63 हजार, 396 मौतें हो चुकी हैं. शुक्रवार शाम तक देश में टीकाकरण 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










