
Newswrap: पढ़ें, शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए हादसे के मामले में निर्वाचन आयोग राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है.
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को (12 मार्च) हुए पहले QUAD वर्चुअल सम्मलेन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना के मामले में निर्वाचन आयोग राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. इन खबरों के साथ पढ़िए शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें. Corona Updates: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नागपुर में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ महाराष्ट्र में हालात को काबू करने के लिए उद्धव सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवा की छूट रहेगी.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










