
NewsWrap: पढ़ें- शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच तल्खी खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है. सरकार के नए नियमों के बीच ट्विटर का कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक का हटाना बड़ा विवाद बन गया है. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की रफ्तार में आई कमी के बाद लॉकडाउन से रियायतों का ऐलान किया है.
1- केंद्र ने कसे पेंच तो Twitter पड़ा ढीला, भागवत समेत कई RSS नेताओं के ब्लू टिक बहाल केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच तल्खी खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है. सरकार के नए नियमों के बीच ट्विटर का कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक का हटाना बड़ा विवाद बन गया है. पहले देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट से ब्लू टिक हटा और फिर RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट के खिलाफ भी एक्शन हो गया. 2- दिल्ली सरकार की 'घर-घर राशन' योजना पर केंद्र ने लगाई रोक, नाम बदलना न आया काम दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें, तो केंद्र सरकार ने घर-घर राशन योजना पर रोक लगा दी है. दिल्ली सरकार अगले हफ्ते से इस योजना के तहत 72 लाख लोगों के घर तक राशन पहुंचाने की तैयारियों में जुटी थी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










