
Newswrap: पढ़ें, शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
एंटीलिया केस में सचिन वाजे को सात अप्रैल तक NIA की कस्टडी में भेजा गया है. इधर बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है.
वाराणसी से ममता के चुनाव लड़ने की बात पर PM मोदी ने तंज कसा है. वहीं एंटीलिया केस में सचिन वाजे को सात अप्रैल तक NIA की कस्टडी में भेजा गया है. इधर बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना महामारी से एक भी मौत नहीं हुई है. इधर सीएम ममता बनर्जी के रोड शो में एक भैंस के घुसने से अव्यवस्था फैल गई. पढ़ें, शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें... वाराणसी से ममता के चुनाव लड़ने की बात पर बोले PM मोदी- जय श्रीराम से चिढ़ती हैं, वहां हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में भी जनसभा में टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कहे जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां आपको तिलक वाले मिलेंगे, चोटी वाले मिलेंगे. यहां आप जय श्री राम के आह्वान से चिढ़ती हैं. वहां आपको हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










