
Newswrap: पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
लोक जनशक्ति पार्टी में जारी अंदरूनी लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है. चिराग पासवान द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. हाई कोर्ट की तरफ से उस याचिका को खारिज कर दिया गया जिसके बाद अब चिराग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं. पढ़ें रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में रविवार दोपहर को एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. दोनों 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने की योजना बना रहे थे. लोक जनशक्ति पार्टी में जारी अंदरूनी लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है. चिराग पासवान द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. पद्म पुरस्कार को लेकर पीएम मोदी ने रविवार को ट्विटर पर लोगों से खास अपील की.1. यूपी में 15 अगस्त से पहले धमाका करना चाहते थे आतंकी, पाकिस्तान से हो रहे थे हैंडल : ADG प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी (Kakori) में रविवार दोपहर को एटीएस (UP ATS) ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. दोनों 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने की योजना बना रहे थे. यूपी एडीजी, (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूपी एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों (मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन) को गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं. दोनों आतंकियों के पाकिस्तान से भी कनेक्शन हैं. ये दोनों पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे.2. पद्म पुरस्कारों के लिए PM मोदी ने मांगे नाम, असाधारण काम करने वालों को मिलेगा सम्मान पद्म पुरस्कार (Padama Awards) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने रविवार को ट्विटर (Twitter) पर लोगों से खास अपील की. पीएम मोदी ने लोगों से जमीनी स्तर पर समाज के लिए असाधारण काम कर रहे लोगों को पदम पुरस्कार के लिए नामित (Nominate) करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारत में बहुत सारे प्रतिभाशाली लोग हैं जो जमीनी स्तर पर बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं. क्या आप ऐसे प्रेरणादायी लोगों को जानते हैं? आप ऐसे लोगों को पीप्लस पदमा के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं. 15 सितंबर तक नॉमिनेशन खुले हैं. padmaawards.gov.in.''3. सेंसेक्स की टॉप-10 में से 6 कंपनियों को झटका, RIL-TCS को सबसे ज्यादा नुकसान बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के अलावा बीते हफ्ते इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर HDFC बैंक, HDFC, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया.4. पाकिस्तान में 7 लड़कियों के सर्जन बनने पर भड़के कट्टरपंथी, बोले- इन्हें मां-बहन ही रहने दो सर्जन ना बनाओ डॉक्टर जावेद इकबाल पाकिस्तान के जाने-माने सर्जन हैं. उन्होंने एक ट्वीट में सात महिला स्टूडेंट्स की फोटो के साथ ट्वीट किया कि वे इन सभी को अपनी यूनिट में सर्जरी में ट्रेंनिंग दे रहे हैं. उनके इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वे महिलाओं को करप्ट (भ्रष्ट) कर रहे हैं. डॉ. इकबाल ने अपनी 7 स्टूडेंट्स के साथ फोटो अपलोड करने के साथ लिखा था- “कौन कहता है कि सर्जरी लड़कियों के लिए नहीं है. ये सातों (सर्जन) हैं. मैं कृतज्ञ हूं कि मुझे इन्हें ट्रेंड करने का मौका मिला.” 5. LJP फूट: HC से झटका लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (LJP Feud) में जारी अंदरूनी लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. याचिका के जरिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से पशुपति कुमार पारस (Pashupati Paras) को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर मान्यता देने के फैसले को चुनौती दी गई थी. लेकिन हाई कोर्ट की तरफ से उस याचिका को खारिज कर दिया गया जिसके बाद अब चिराग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं.
गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







