
Newswrap: पढ़ें, रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
कोरोना के बेकाबू होते मामले को देखकर नीतीश सरकार ने 15 मई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं. अस्पताल में ICU बेड तक नहीं मिले हैं. वहीं अब देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) को पहुंचाया जा सकेगा.
कोरोना के बेकाबू होते मामले को देखकर नीतीश सरकार ने 15 मई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं. अस्पताल में ICU बेड तक नहीं मिले हैं. वहीं अब देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) को पहुंचाया जा सकेगा. वहीं डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना से बचने के लिए पहले सर्जिकल मास्क पहनें, फिर कपड़े का मास्क. वहीं तमिलनाडु में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई है. जिसमें दो पोतों समेत दादा की मौत हो गई है. पढ़ें, रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें. बिहार में 15 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद, नहीं होगी कोई परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस बिहार में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8690 नए केस सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने बिहार सरकार और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने कोरोना को लेकर कई अहम फैसले लिए. उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर्स को एक महीने का अतिरिक्त वेतन मिलेगा. साथ ही 15 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










