
NewsWrap: पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
भारत ने चीन सीमा पर 50 हजार सैनिकों को और भेजा है. वहीं, भारत का गलत नक्शा दिखाकर ट्विटर फंस गया है. जम्मू में मिलिट्री स्टेशन के पास एक और ड्रोन देखा गया है.
भारत ने चीन सीमा पर 50 हजार सैनिकों को और भेजा है. वहीं, भारत का गलत नक्शा दिखाकर ट्विटर फंस गया है. ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ इस मामले में यूपी में केस दर्ज हो गया है. जम्मू में मिलिट्री स्टेशन के पास एक और ड्रोन देखा गया है. उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट की रोक के बावजूद 1 जुलाई से चारधाम यात्रा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










