
Newswrap: पढ़ें, बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
देश में अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम पड़ती जा रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों के आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि महामारी का प्रकोप कम हो रहा है. देश में अब राहत की खबरें आने लगी हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
क्या देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम पड़ती जा रही है. आंकड़े तो कुछ हद इसकी गवाही ही देते हैं. कई राज्यों में नए केसों में गिरावट आनी शुरू हो गई है. राहत की बात ये भी है कि आर-वैल्यू भी कम हो रही है. देश में अब दोबारा से राहत की खबरें भले ही आनी शुरू हो गई हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल की ओर से एयरस्ट्राइक जारी है. सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं. कई घायल हैं. वहीं, टेक्नोलॉजी से भी एक खबर आई है कि गूगल ने अपना लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन एंड्रॉयड 12 लॉन्च कर दिया है. खबरों के लिहाज से बुधवार की सुबह और क्या है खास? आइए जानते हैं... तो क्या कोरोना की दूसरी लहर का सबसे खराब दौर गुजर गया? आंकड़े तो यही कहते हैं!
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










