
NEWSWRAP- पढ़ें, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की पर्दे के पीछे की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है. बुधवार को चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी और कानूनी तौर पर इस लड़ाई को लड़ा जाएगा.
1- ट्विटर केस: रविशंकर बोले- हम इस मामले में हैं ही नहीं, नए नियम यूजर्स को मजबूत बनाने के लिए भारत के नई आईटी नियमों का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है.इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकटॉक और अन्य ऐप को भी देश की सुरक्षा के मद्देनजर बैन किया गया था. ट्विटर को लेकर हमारे पास अथॉरिटी नहीं है उनका जो कुछ होता है अमेरिका से होता है. ट्विटर की मौजूदा व्यावस्था ऐसी है. 2- बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के वीडियो पर क्यों मचा बवाल, जानिए गाजियाबाद की घटना की पूरी कहानी हाल ही में यूपी के गाजियाबाद से एक वीडियो जमकर वायरल हुआ. वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग शख्स को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं. यही नहीं, एक युवक उस बुजुर्ग की दाढ़ी को कैंची से काटता हुआ दिखाई दे रहा है. युवक उस बुगुर्ज को मारते पीटते जा रहे हैं. वो रहम की भीख मांग रहा है. लेकिन आरोपी कुछ नहीं सुन रहे हैं. इस वीडियो को लेकर अब सियासत भी होने लगी है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







