
NEWSWRAP-पढ़ें, गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
एक तरफ कोरोना चल रहा है दूसरी तरफ ब्लैक फंगस ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र में ही ब्लैक फंगस के कारण अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो गई. अब राजस्थान ने भी इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है.
देश में ब्लैक फंगस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, राजस्थान ने इसे महामारी घोषित कर दिया है, सरकारी पैनल ने कहा है अगले 6-8 महीने में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. ताउते तूफान की वजह से दिल्ली में मई के महीने में एक दिन में 35 साल बाद इतनी बारिश हुई है. ICMR ने कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है. यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के कारण मारे गए शिक्षकों की संख्या को नकारते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि महज तीन लोग मारे गए हैं. इन्हीं पांच बड़ी खबरों को पढ़िए आज के न्यूजरैप में.. कोरोना के बीच ब्लैक फंगस फैला रहा तबाही, कई राज्यों में सामने आए केस, राजस्थान में महामारी घोषित
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










