
News Wrap: पढ़ें गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
केरल में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. केरल में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 43,529 नए मामले सामने आए. पढ़िए गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें-
केरल में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. केरल में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 43,529 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,80,879 हो गए. पढ़िए गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें- देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 4,126 मौतें भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 4,126 लोगों की मौत हुई है. यह संख्या मंगलवार को हुईं मौतों से कम है. मंगलवार को सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, कोरोना के नए मामले लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं. मंगलवार को देश में कोरोना के 3,48,421 नए मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मुकाबले कम हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










