
News Menu 3 May: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की पहली कैबिनेट मीटिंग और IPL का फिनाले आज
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जून और 10 जून को नई दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर के डेलीगेशन से मुलाकात करेंगे. यह डेलीगेशन 33 देशों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का ब्योरा पेश कर रहा है. भारत का यह प्रतिनिधिमंडल आज से स्वदेश लौटना शुरू हो जाएगा. इस बीच शशि थरूर की अगुवाई में भारत का प्रतिनिधिमंडल और बिलावल भुट्टो की अगुवाई में पाकिस्तान की एक टीम अमेरिका में होगी.
गुड मॉर्निंग! आज 3 जून है. 1947 को आज के ही दिन लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के विभाजन का खाका खींचा था. इस योजना में भारत को दो स्वतंत्र देशों भारत और पाकिस्तान में विभाजित करने का प्रस्ताव था. माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय थे. अब आइए जानते हैं, आज के न्यूज मैन्यू में क्या-क्या है?
ट्यूजडे टी और ऑपरेशन सिंदूर... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जून और 10 जून को नई दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर के डेलीगेशन से मुलाकात करेंगे. यह डेलीगेशन 33 देशों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का ब्योरा पेश कर रहा है. भारत का यह प्रतिनिधिमंडल आज से स्वदेश लौटना शुरू हो जाएगा. इस बीच शशि थरूर की अगुवाई में भारत का प्रतिनिधिमंडल और बिलावल भुट्टो की अगुवाई में पाकिस्तान की एक टीम अमेरिका में होगी.
कैबिनेट के साथ कॉफी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की अध्यक्षता करेंगे. पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली मुलाकात होगी.
क्रिकेट फीस्ट और IPL का फिनाले... विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फिनाले है. क्या RCB का 18 साल का सूखा आज रात खत्म होगा? पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म है. क्या वह अपनी टीम को खिताबी टीम बना पाएंगे?
बकरा ईद पर हंगामा... महाराष्ट्र के गौसेवा आयोग ने ईद से पहले जानवरों की मंडी लगने पर बैन लगाने की मांग की है, जिससे विवाद बढ़ा है. बीजेपी ने ग्रीन बकरीद की वकालत की है. इसे लेकर इस्लामिक सेंटर ने एडवाइजरी जारी की है.
शर्मिष्ठा सूप और पनोली केस... सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शर्मिष्ठा पनोली के मामले में मुख्य शिकायतकर्ता वजाहत खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. खान के पिता का दावा है कि उनका बेटा लापता है. वहीं, पनोली के वकील ने जेल में खराब स्थितियों का हवाला दिया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








