
New Year Vastu Tips: घर में पड़ी ये चीजें रोकती हैं तरक्की, नए साल से पहले कर दें इन्हें बाहर
AajTak
New Year Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा साफ-सुथरी चीजें, हरे-भरे पौधे, सही दिशा में रखे . इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. मानसिक शांति मिलती है और सफलता मिलती है.
New Year 2026 Vastu Tips: साल 2025 को ज्योतिष की दृष्टि से मंगल ग्रह का प्रभावशाली वर्ष माना गया. मंगल ऊर्जा, साहस और संघर्ष का प्रतीक है, इसलिए बीता हुआ साल कई लोगों के लिए उतार-चढ़ाव, तनाव, जल्दबाजी और अटके कामों वाला रहा. मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलना, मानसिक बेचैनी और कार्यों में बार-बार रुकावट आना इसी प्रभाव का संकेत माना जाता है. ऐसे में अब नए साल 2026 को लेकर लोगों की उम्मीदें कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि यह वर्ष अपेक्षाकृत शांति, स्थिरता और सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है.
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, नए साल में अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए पुराने साल की नकारात्मक चीजों को पीछे छोड़ना जरूरी होता है. घर में पड़ी कुछ बेकार, टूटी या काम न करने वाली चीजें ऊर्जा के रास्ते में रुकावट बनती हैं, जिससे काम अटकने लगते हैं. अगर साल 2026 से पहले घर से ऐसी चीजें हटा दी जाएं, तो आने वाला समय बेहतर होता है, रुके काम बनने लगते हैं और किस्मत के नए रास्ते खुल सकते हैं.
खराब जूते-चप्पल
फटे या टूटे जूते-चप्पल प्रगति में बाधा का संकेत माने जाते हैं. इन्हें घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है, इसलिए नए साल से पहले इन्हें बाहर करना शुभ माना जाता है.
बंद पड़ी घड़ी
बंद घड़ी जीवन में ठहराव का प्रतीक होती है. यह समय और अवसरों के रुकने का संकेत देती है. इसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











