
देसी कंपनी ने लॉन्च की स्मार्ट रिंग, टेम्परेचर से लेकर नींद तक बताएगी हर बात
AajTak
boAt ने मार्केट में अपनी नई स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है. ये रिंग दमदार फीचर्स के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में आप इसे 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें स्पील मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और तमाम दूसरे फीचर्स मिलते हैं. इस रिंग को टाइटेनियम फ्रेम पर तैयार किया गया है. आइए जानते हैं Valour Ring 1 की खास बातें.
देसी वियरेबल कंपनी boAt ने अपनी नई स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Valour Ring 1 को भारतीय बाजार में उतार दिया है, जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर के साथ आती है. इस रिंग को आप वॉच की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. जहां वॉच आप हर वक्त नहीं पहन सकते हैं. इस रिंग के साथ ऐसी कोई चुनौती नहीं है.
कंपनी ने इसे लाइटवेट टाइटेनियम फ्रेम में तैयार किया है. ये रिंग हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस इंसाइट जैसी डिटेल्स ट्रैक करती है. इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
boAt Valour Ring 1 को कंपनी ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया है. इस रिंग को ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगी. फिटनेस ट्रैकर कार्बन ब्लैक मैट फिनिश में आता है, जो 7 से 12 रिंग साइज में मिलेगी.
यह भी पढ़ें: boAt Aavante Prime साउंडबार लॉन्च, मिलेगा Dolby Atmos, इतनी है कीमत
कंपनी इसके लिए एक साइजिंग किट भी दे रही है. जिसकी मदद से यूजर्स घर बैठे अपने लिए सही साइज चुन पाएंगे. कंपनी का कहना है कि कंज्यूमर्स को रिंग खरीदने पर हेल्थ बेनिफिट पैकेज भी मिलेगा.
Valour Ring 1 एक फिटनेस ट्रैकर है, जो रिंग शेप में आता है. ये डिवाइस आपकी एक्टिविटीज को लगातार मॉनिटर कर सकता है. चूंकि, आपने इसे उंगली में पहना होता है, तो आपको इसे उतारने की जरूरत महसूस नहीं होती है. आप इसे लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मॉनिटरिंग ब्रेक नहीं होती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











