
कचरे के पहाड़ में बदलता माउंट एवरेस्ट, वीडियो देख लोग बोले-अब बहुत हो गया
AajTak
हर साल सैकड़ों लोग माउंट एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन पर्वतारोहियों की यह लगातार बढ़ती भीड़ एक बड़ी कीमत भी छोड़ जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माउंट एवरेस्ट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है. समुद्र तल से 8,849 मीटर ऊंचा यह पर्वत अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि एवरेस्ट पर चढ़ना दुनियाभर के साहसिक यात्रियों का सपना माना जाता है.
हर साल सैकड़ों पर्वतारोही इसकी चोटी तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस भीड़ की एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. एवरेस्ट पर छोड़ा जा रहा कचरा अब वहां के बेहद नाजुक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है.
माउंट एवरेस्ट पर कचरे का डरावना सच
हाल ही में Everest Today नाम के प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों का दिल तोड़ दिया है. इस वीडियो में माउंट एवरेस्ट बर्फ के बीच कचरे से ढका नजर आता है. प्लास्टिक की पॉलिथीन, पुराने कपड़े, खाने के पैकेट, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और फटे हुए टेंट बर्फ पर बिखरे दिखाई देते हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2024 का है, लेकिन हालात आज भी लगभग वैसे ही बने हुए हैं. खासकर ऊंचाई पर बने कैंप, जहां पर्वतारोहियों की जिंदगी ऑक्सीजन पर निर्भर होती है, वहां भारी मात्रा में कचरा जमा होता जा रहा है. तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि इंसानी लापरवाही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को भी नहीं छोड़ा.
Everest Today ने X पर लिखा कि कैंप-4 पर जमा हो रहा कचरा बेहद दुखद है. जहां इंसान ऑक्सीजन के सहारे जिंदा रहता है, वहीं पहाड़ खुद हमारे कचरे के नीचे दम तोड़ता नजर आ रहा है. पोस्ट में कहा गया कि ऊंची चोटियों की दौड़ में हम उस पहाड़ के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूलते जा रहे हैं, जो हमारे सपनों को ढो रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











