New Year 2026 Rashifal: शुभ संयोगों से नए साल के पहले दिन का होगा आगमन! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
AajTak
New Year 2026 Rashifal: नया साल 2026 1 जनवरी को 9 दुर्लभ संयोगों के साथ शुरू होगा, जिसमें त्रयोदशी तिथि, प्रदोष व्रत, शुभ योग और रवि योग शामिल हैं. यह दिन सूर्य के प्रभाव से बेहद शुभ माना जा रहा है, जो सभी राशियों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
New Year 2026 Rashifal: नया साल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय रह गया है. इस नए वर्ष के लिए हर जातक भी बहुत ज्यादा उत्सुक है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस नए साल की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है क्योंकि इसके पहले दिन ही एक साथ 9 संयोग बनेंगे. जो कि कई राशियों...या कहें जातकों के जीवन में खुशियां लाएंगे.
1 जनवरी को 9 दुर्लभ संयोग
ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक, साल 2026 सूर्य का साल माना जा रहा है, ऐसे में साल की शुरुआत ही सूर्य की शुभ स्थिति से होगी.
- तिथि का विशेष संयोग: पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. त्रयोदशी भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है, इसलिए नए साल की शुरुआत शिव कृपा के साथ होना बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है.
- नववर्ष पर प्रदोष व्रत: नया साल 2026 गुरुवार के दिन शुरू होगा और इसी दिन त्रयोदशी तिथि होने से गुरु प्रदोष व्रत भी पड़ेगा. यह साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत होगा, जो विशेष फलदायी माना जाता है.
- गुरुवार का महत्व- हिंदू धर्म में गुरुवार को सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












