
New Year पार्टी में लगाना हो चार-चांद या लाइफ को बनाना हो आसान, ये 5 गैजेट आएंगे काम, 199 रुपये से शुरू है कीमत
AajTak
New Year 2023 Gift Ideas: नए साल पर आपको किसी के लिए गिफ्ट खरीदना हो, या फिर अपने लिए कुछ स्पेशल चाहते हैं, तो कई ऑप्शन मौजूद हैं. हम ऐसे ही कुछ गिफ्ट ऑप्शन्स आपके लिए लेकर आए हैं, जो आपकी पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं. साथ ही आपकी लाइफ को भी आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
साल 2022 जाने वाला है और जल्द ही नया साल दस्तक दे देगा. New Year के मौके पर कई प्लेटफॉर्म्स पर सेल चल रही होती है और लोग इसका फायदा उठा सकते हैं. अगर आप भी नए साल पर कुछ गिफ्ट खरीदना चाहते हैं या फिर अपने घर कोई नया प्रोडक्ट लाना चाहते हैं, तो ये अच्छा मौका है.
कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक सेल चेल रही हैं, जहां से आप डिस्काउंट पर अपने लिए कमाल के गैजेट्स खरीद सकते हैं. New Year के मौके पर घर पर पार्टी करनी हो या फिर डेली यूज वाले प्रोडक्ट्स चाहिए, आप सेल्स का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे ही कुछ गैजेट्स की एक लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं.
घर में पार्टी हो या फिर कार की रूफ को रंगीन बनाना हो, ये गैजेट आपके बड़े काम आ सकता है. आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से रूफ लाइट्स खरीद सकते हैं, जो नाइट लैम्प की तरह काम करते हैं. इस तरह के गैजेट्स आपको 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे. इन्हें किसी भी USB सॉकेट से कनेक्ट किया जा सकता है.
घर में पार्टी हो या फिर किसी को गिफ्ट करना हो, स्मार्ट स्पीकर्स बेहतरीन प्रोडक्ट हैं. आपको इन स्पीकर को वाई-फाई से कनेक्ट रखना होता है और फिर ये आपके लिए पसंद के गाने बजाते रहेंगे. इसके लिए आपको बार-बार उठकर सॉन्ग चेंग भी नहीं करना होगा. आप इन्हें सिर्फ वायस कमांड देकर इस्तेमाल कर सकते हैं. आप Amazon Alexa या Google Home खरीद सकते हैं.
घर पर कॉफी पीने का मन तो आपके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं, लेकन अब ऐसा नहीं होगा. दुनिया जहान के प्रोडक्ट्स स्मार्ट हो रहे हैं, तो फिर कॉफी मेकर क्यों नहीं.
आप एक स्मार्ट कॉफी मेकर भी खरीद सकते हैं. Nescafe É Smart Coffee Maker एक बेहतरीन प्रोडक्ट है. ये स्मार्ट कॉफी मेकर साइज में छोटा है और आपके कई तरह की कॉफी का एक्सपीरियंस प्रदान करेगा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











