
New Covid-19 Strain: कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को मुंबई एयरपोर्ट पर किया जाएगा क्वारंटाइन और Genome सिक्वेंसिंग
ABP News
Omicron: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी.
New Covid-19 Strain: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. इधर, मुंबई प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई एयपोर्ट पर पहुंचने वाले पैसेंजर्स के लिए क्वारंटाइन और जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाएगी.
मुंबई प्रशासन की तरफ से यह फैसला ऐसे वक्त पर किया गया है जब कई देशों ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद दक्षिण अफ्रीका से आ रही फ्लाइट्स पर बैन लगाने का एलान किया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












