
New CBRN Team: देश में नई फोर्स तैयार, इन हमलों से लड़ने की होगी जिम्मेदारी
ABP News
New CBRN Team: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आरएएफ के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीआरएन यानी केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर टीम को सामने लाया गया.
New CBRN Team: देश में केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमलों से लड़ने के लिए एक नई फोर्स तैयार की गई है. अभी तक देश में दंगे, विरोध-प्रदर्शन और उपद्रवी भीड़ से निपटने वाली रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने अपनी एक नई सीबीआरएन टीम तैयार कर ली है. इस टीम को पहली बार आरएएफ के 29वें स्थापना दिवस के मौके पर दुनिया के सामने लाया गया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आरएएफ के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीबीआरएन यानी केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर टीम को सामने लाया गया. इस दौरान गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे. आरएएफ की हर 15 बटालियन में 60-60 जवानों की कम से कम दो टीम बनाने का प्लान तैयार किया गया है, जो मानवीय या फिर प्राकृतिक आपदा के समय में लडने के लिए तैयार रहेंगी. अब तक 13 ऐसी टीमें तैयार हो चुकी हैं. आरएएफ के स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार इन सीबीआरएन टीम ने मार्च-पास्ट में भी हिस्सा लिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












