
Nepal Car Price: एक करोड़ में सफारी, 50 लाख में Nexon, Maruti ब्रेजा 45 लाख में...पूरी लिस्ट
AajTak
महिंद्रा की स्कॉर्पियो, जो भारत के साथ नेपाल में भी खूब पसंद की जाती है. नेपाल में स्कॉर्पियो की कीमत करीब 44,40,000 नेपाली रुपये है. मारुति-सुजुकी की विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) नेपाल में 43 लाख रुपये से अधिक की कीमत में मिलती है.
भारत में बनने वाली गाड़ियां दुनिया के कई देशों में बिकती हैं. कई भारतीय ऑटो कंपनियों की कारों की विदेशों में बड़ी धूम है. हमारे पड़ोसी देशों में भी भारतीय ऑटो कंपनियों की SUV की काफी डिमांड है. पड़ोसी देश नेपाल में महिंद्रा की स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) खूब पसंद की जाती है, लेकिन वहां इसकी कीमत भारतीय मार्केट की तुलना में कई गुना अधिक है. इसके पीछे का कारण है बेहिसाब टैक्स. नेपाल सरकार भारत से गाड़ी खरीदने पर एक्साइज, कस्टम, स्पेयर पार्ट्स, रोड और वैट मिलाकर कुल 250 फीसदी से अधिक टैक्स वसूलती है. इस वजह से नेपाल में भारत की तुलना में गाड़ियां लगभग चार गुना या उससे अधिक दामों पर मिलती हैं.
महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत
महिंद्रा की स्कॉर्पियो, जो भारत के साथ नेपाल में भी खूब पसंद की जाती है. नेपाल में स्कॉर्पियो की कीमत करीब 44,40,000 नेपाली रुपये है. नेपाल में एक भारतीय रुपये की वैल्यू 1.60 रुपये के आसपास है. इस हिसाब से भी भारत की तुलना में नेपाल में गाड़ियां काफी महंगी कीमतों पर मिलती हैं. भारत में अभी हाल ही में लॉन्च हुई नई स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू है. लेकिन नेपाल में स्कॉर्पियो के पुराने मॉडल की औसत कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है.
कई गुना अधिक कीमतों पर बिक रही सफारी
अगर टाटा सफारी (Tata Safari) की बात करें, तो नेपाल में इसके टॉप वैरिएंट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं. 6 सीटों वाली Tata Safari XZA+ Adventure नेपाल में 99,50,000 नेपाली रुपये में मिलती है. भारत में इस एसयूवी की एक्स शो रूम कीमत 22.60 लाख रुपये है. इस तरह नेपाल में टाटा सफारी चार गुना से भी अधिक कीमत पर बिकती है.
टाटा सफारी के अलग-अलग वैरिएंट की नेपाल में कीमत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











