
NEET UG 2024: कितनी कटऑफ पर किस कॉलेज में एडमिशन? समझिए- क्या है पूरा गणित
AajTak
NEET UG Exam 2024 highest cut off : नीट यूजी 2024 की परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, इस साल का पास प्रतिशत 56.4% रहा है. नीट परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट्स का एडमिशन कॉलेज की कटऑफ और उनके मार्क्स के आधार पर किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल कौन-सा कॉलेज कितनी कटऑफ मांग सकता है.
NEET UG 2024 Exam: नीट यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. यह परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की गई थी. मेडिकल फील्ड से अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम को निकालने के लिए कड़ी मेहनत की थी, इस साल की परीक्षा में 56.4% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इन सभी स्टूडेंट्स को कटऑफ के आधार पर मेडिकल कॉलेज दिया जाएगा.
सबसे पहले राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा रैंक किए उन टॉप 10 कॉलेज के बारे में जानते हैं जिनमें हाई कटऑफ मांगी जाती है. वैसे हर कॉलेज की कटऑफ अलग होती है. कॉलेज अपनी निर्धारित कटऑफ पर स्टूडेंट्स का एडमिशन करता है.
नीट एडमिशन के लिए इस कॉलेज की सबसे हाई कटऑफ
नीट के लिए सबसे बेस्ट माना जाने वाला संस्थान नई दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) है, लेकिन यहां एडमिशन लेने के लिए आपके मार्क्स बेस्ट होने चाहिए. पिछले साल एम्स की कटऑफ 98 परसेंटाइल या उससे ज्यादा रखी गई थी, जो कि हमेशा की कॉलेजों के मुकाबले सबसे हाई रहती है.
कटऑफ के आधार पर दूसरे नंबर पर आता है चंडीगढ़ का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMR). पिछल साल 97 परसेंटाइल या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को ही नीट के जरिये इस कॉलेज में एडमिशन मिला था. इसके बाद क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर कॉलेज से नीट एडमिशन के लिए 95 परसेंटाइल कटऑफ रखी गई थी. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बेंगलुरु की कटऑफ पिछले साल 94 परसेंटाइल थी.
91 से 93 परसेंटाइल वालों को मिल सकते हैं ये कॉलेज

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












