
NEET UG: नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज से, ऐसे करें अप्लाई, चॉइस-फिलिंग 16 अगस्त से
AajTak
NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी 2024 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त दोपहर 12 बजे तक खुली है. काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थान और नेशनल मेडिकल कमीशन 14 से 15 अगस्त तक प्रारंभिक सीट मैट्रिक्स का सत्यापन करेंगे. चॉइस-फिलिंग विंडो 16 अगस्त को ओपन होगी और 20 अगस्त को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें 20 अगस्त को शाम 4 बजे से 11:55 बजे के बीच चॉइस लॉकिंग होगी.
NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज 14 अगस्त से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग 2024 शुरू करेगी. जो उम्मीदवार NEET UG 2024 में सफल हुए हैं और अखिल भारतीय कोटा (AIQ) MBBS और BDS सीटों के 15 प्रतिशत के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं.
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद क्या होगा? राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त दोपहर 12 बजे तक खुली है और भुगतान विंडो 20 अगस्त दोपहर 3 बजे तक खुली है. भाग लेने वाले संस्थान और नेशनल मेडिकल कमीशन 14 से 15 अगस्त तक प्रारंभिक सीट मैट्रिक्स का सत्यापन करेंगे. चॉइस-फिलिंग विंडो 16 अगस्त को ओपन होगी और 20 अगस्त को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें 20 अगस्त को शाम 4 बजे से 11:55 बजे के बीच चॉइस लॉकिंग होगी. पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 21 से 22 अगस्त के बीच पूरी हो जाएगी और परिणाम 23 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को 24 से 29 अगस्त के बीच अपने निर्धारित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा.
नीट यूजी राउंड-2 नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 से 5 सितंबर तक किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 10 सितंबर (दोपहर 12 बजे) तक जारी रहेगी. भुगतान सुविधा तीन और घंटों के लिए उपलब्ध रहेगी, जो 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक चलेगी. चॉइस फिलिंग 6 सितंबर से शुरू होगी और यह 10 सितंबर को रात 11.55 बजे समाप्त होगी. चॉइस लॉकिंग 10 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक होगी. राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को घोषित किया जाएगा.
नीट यूजी काउंसलिंग 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन स्टेप 1: एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: यूजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें. स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग लिंक खुल जाएगा. इस पर क्लिक करें स्टेप 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और रजिस्टर करें स्टेप 5: अब लॉगइन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें. स्टेप 6: दस्तावेज़ अपलोड करें, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और सबमिट करें. स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) अखिल भारतीय कोटा सीटों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी और एएफएमसी, बीएचयू और एएमयू की 15 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार MCC की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
डीजीएचएस के निर्देशों के अनुसार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए आवेदन करेंगे और सीटें समाप्त होने पर काउंसलिंग रोक दी जाएगी. इसके अलावा अन्य सभी बची हुई 85 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश राज्य कोटा के तहत प्रदान किया जाता है. स्टेट्स कोटा की सीटों के लिए प्रवेश काउंसिलिंग राज्य परामर्श प्राधिकरणों या समितियों द्वारा संपन्न करवाई जाती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










