
NEET 2025 में 90 लाख में नंबर बढ़ाने का झांसा, CBI ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
AajTak
मेडिकल परीक्षा NEET UG 2025 के स्कोर में हेराफेरी का झांसा देकर उम्मीदवारों और उनके माता-पिता से मोटी रकम वसूलने वाले दो व्यक्तियों को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. CBI ने 9 जून को इस संबंध में मामला दर्ज किया था.
मेडिकल परीक्षा NEET UG 2025 के स्कोर में हेराफेरी का झांसा देकर उम्मीदवारों और उनके माता-पिता से मोटी रकम वसूलने वाले दो व्यक्तियों को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. CBI ने 9 जून को इस संबंध में मामला दर्ज किया था.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शाह (सोलापुर, महाराष्ट्र निवासी) और सलीम पटेल (नवी मुंबई निवासी) के रूप में हुई है. सलीम पटेल नवी मुंबई में एक एडमिशन कंसल्टेंसी चलाता था, जबकि संदीप शाह मुंबई के ITC ग्रैंड सेंट्रल होटल में अभिभावकों से मुलाकात कर रहा था और झूठा दावा कर रहा था कि वह NTA अधिकारियों से जुड़े लोगों के संपर्क में है और परीक्षा परिणाम बदलवा सकता है.
हर अभ्यर्थी से 90 लाख रुपये की मांग
सीबीआई की जांच में सामने आया कि संदीप शाह हर अभ्यर्थी से 90 लाख रुपये की मांग कर रहा था, जिसे बाद में 87.5 लाख रुपये तक घटा दिया गया. उसने भरोसा दिलाया कि वह कम स्कोर वाले छात्रों के मार्क्स बढ़ा देगा और रिजल्ट घोषित होने से छह घंटे पहले बदले हुए मार्क्स की जानकारी देगा.
फॉरेंसिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
जांच में यह भी सामने आया कि शाह, सलीम पटेल और पुणे के एक अन्य कंसल्टेंसी संचालक के संपर्क में था. मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसमें अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट और हवाला के ज़रिए पैसों के लेन-देन से जुड़े चैट्स मिले हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.











