
NEET से NTA को 100 करोड़ की कमाई! जानें- SC ने पूरा रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने को क्यों कहा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ये मान चुका है कि NEET में पेपर लीक हुआ था. अब कोर्ट छन्नी लगाकर ये तीन बातें जानने में जुटा है, पहली- जिन जगहों पर पेपर लीक हुआ वहां से कितने छात्र पास हुए हैं? दूसरी- पेपर लीक होने और परीक्षा के बीच में कितना वक्त था? तीसरी- क्या परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया, तो कितनी जगह तक पेपर फैला?
NEET UG परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में 18 जुलाई को भी फैसला नहीं हो पाया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछा कि आखिर NEET परीक्षा में फ़ॉर्म भरवाने से कितना पैसा आया, तो जवाब मिला 400 करोड़ रुपए. जिसमें दावा किया गया कि NEET परीक्षा कराने में 300 करोड़ रुपए खर्च भी हो गए. इसका मतलब ये कि नीट परीक्षा कराने में ही NTA को यानी सरकार को 100 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है, ऐसे में सवाल ये है कि परीक्षा से 100 करोड़ का फायदा पाने वाली एजेंसी NTA इस परीक्षा को बिना पेपरलीक के नहीं करा पाई.
हालांकि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच ने ऐसी छन्नी लगा दी है, जिससे छनकर आने वाले जवाब NEET परीक्षा की पवित्रता में मिलावट को लेकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे. ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या नीट परीक्षा में इस बार बड़े स्तर पर पेपरलीक हुआ था? इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 22 जुलाई को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक और रिजल्ट धांधली की तह तक जाने वाले कई सवालों का जवाब शनिवार तक मांगा है.
NEET पर कोर्ट की पहली छन्नी है ये पता करना है कि पेपर लीक कहां तक हुआ? इसीलिए अब सुप्रीम कोर्ट ने NTA से कहा है कि शनिवार तक पूरा रिजल्ट शहरवार और सेंटरवाइज अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें. जिस पर NTA की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पहले विरोध किया तो CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि हजारीबाग और पटना में पेपर लीक होना तथ्य है.
वहीं, छात्रों के वकील और याचिककर्ता धीरज सिंह ने कहा कि परीक्षा से पहले ही पेपरलीक हुआ था, इसमें कोई संदेह नहीं है. ऐसे में पेपर लीक कहां तक हुआ? क्या पेपर लीक कुछ केंद्र तक ही हुआ? या फिर पेपर लीक व्यापक स्तर पर हुआ? इसलिए जरूरी है कि NTA पूरे रिजल्ट को जारी करे, ताकि संपूर्ण डेटा का विश्लेषण हो सके.
सुप्रीम कोर्ट ये मान चुका है कि NEET में पेपर लीक हुआ था. अब कोर्ट छन्नी लगाकर ये तीन बातें जानने में जुटा है, पहली- जिन जगहों पर पेपर लीक हुआ वहां से कितने छात्र पास हुए हैं? दूसरी- पेपर लीक होने और परीक्षा के बीच में कितना वक्त था? तीसरी- क्या परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया, तो कितनी जगह तक पेपर फैला?
यही सब समझने के लिए कोर्ट ने पूछा कि NTA के मुताबिक पेपरलीक कब लीक हुआ? पेपर लीक का समय पूछने पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि परीक्षा के दिन सुबह 8.02 बजे से 9.23 बजे के बीच. इस पर सीजेआई ने कहा कि क्या ये संभव है कि 9.30 बजे से 10.15 बजे के बीच लीक पेपर के 180 सवालों को सॉल्व भी करा दिया गया और जवाब कुछ लोगों को 45 मिनट के भीतर दे भी दिया गया. इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हर 25 बच्चों के लिए पेपर लीक कराने वालों ने 7 सॉल्वर लगा रखे थे. तो कोर्ट ने कहा कि इसके मुताबिक आप मानते हैं कि 225 स्टूडेंट्स इसमें शामिल थे? तब सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पक्का नंबर तो नहीं बता सकते, लेकिन 150 से ज्यादा लोग नहीं हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







