
NEET टॉपर ध्रुव ने बताया कैसे मिली AIR 5, जानिए पढ़ाई का वो गोल्डन रूल!
AajTak
NEET Topper Dhruv Advani: ध्रुव ने कहा, 'स्टडी शेड्यूल वास्तव में मेरे लिए काम नहीं करता है. मेरा पढ़ाई का तरीका अलग है. अगर मुझे लगता है कि मुझे पढ़ाई करने की ज़रूरत है, तो मैं करूंगा और अगर मुझे लगता है कि मुझे नहीं करना चाहिए, तो मैं नहीं करूंगा.'
NEET Topper Dhruv Advani: NEET UG 2023 में कर्नाटक के ध्रुव आडवाणी ने 715/720 के स्कोर और 99.99 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 5 (AIR 5) हासिल की है. जो बात ध्रुव को अलग बनाती है, वह न केवल उनका रिजल्ट है, बल्कि NEET की तैयारी के लिए उनका अनोखा अप्रोच भी है. डॉक्टरों के परिवार में पले-बढ़े ध्रुव को अपने दादा, चाची और माता-पिता से प्रेरणा मिली, जिन्होंने उनमें सेवा की भावना पैदा की. इसके साथ ही जीव विज्ञान उनका जुनून बन गया.
नीट टॉपर ने कहा, 'मैं जीव विज्ञान और जीवन की अनंत जटिलताओं से हमेशा प्रेरित रहा हूं. हम पृथ्वी पर केवल भाग्य से मौजूद हैं और हम काफी भाग्यशाली हैं कि हमें इसका अध्ययन करने का अवसर मिला है.' ध्रुव ने 10वीं कक्षा तक दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बैंगलोर साउथ में पढ़ाई की, उसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए जीआर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की.
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPVI) में एक टॉपर के रूप में उनकी प्रतिभा का पता चलता है. साथ ही, उन्हें इस साल अबू धाबी में होने वाले इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड की भारतीय टीम के लिए भी चुना गया है.
कैसे की नीट की तैयारी? ध्रुव ने कहा, 'स्टडी शेड्यूल वास्तव में मेरे लिए काम नहीं करता है. मेरा पढ़ाई का तरीका अलग है. अगर मुझे लगता है कि मुझे पढ़ाई करने की ज़रूरत है, तो मैं करूंगा और अगर मुझे लगता है कि मुझे नहीं करना चाहिए, तो मैं नहीं करूंगा.' इस अप्रोच ने उन्हें अपने समय का आनंद लेने और पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होने की भी अनुमति दी.
उन्होंने कहा, ' जब परीक्षाएं नहीं होती थी, मैं क्लासेज़ के बाद अपने समय का आनंद लेता था. परीक्षा से पहले आखिरी हफ्ते में मैंने किताबों को थोड़ा पढ़ा, कुछ सवाल हल किए जो मुझसे छूट गए थे या जिन पर मुझे डाउट था. एग्जाम के समय मैं पढ़ाई तेज कर देता था. मेरी स्ट्रैटजी यह है कि मैं कक्षा में पूरा ध्यान दूं और अगर मुझे कोई डाउट हो, तो मैं उसी समय दूर कर दूं.'
उनका अपनी सफलता में आकाश बायजू कोचिंग क्लासेज़ का भी अहम रोल बताया. ध्रुव कहते हैं, 'यदि आप सवालों की प्रैक्टिस नहीं करते हैं, तो फॉर्मूला पढ़ लेने का कोई मतलब नहीं है. कुछ अवधारणाएं या अनुप्रयोग हैं जिन्हें आप केवल तभी समझ पाएंगे जब आप प्रश्नों को हल करेंगे.'

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










