
NDA में एक और दल की होगी एंट्री... लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और बीजेडी में गठबंधन की तैयारी, दोनों दलों ने दिए पॉजिटिव संकेत
AajTak
आम चुनाव करीब आते ही ओडिशा से भी एनडीए को गुड न्यूज मिलने जा रही है. यहां बीजद और बीजेपी ने अलायंस का संकेत दिया है. दोनों ही पार्टियां लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ सकती हैं. बुधवार को भुवनेश्वर में बीजद नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ लंबी बैठक की. इधर दिल्ली में ओडिशा बीजेपी नेताओं ने पार्टी हाईकमान के साथ मंथन किया है.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी तेजी से अपना कुनबा बढ़ा रही है. अब ओडिशा में भी बीजेपी और बीजद के बीच अलायंस को लेकर बातचीत अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. अगर चुनावी फॉर्मूले पर बात बनी तो बीजेपी-बीजद 15 साल बाद एक बार फिर साथ दिखाई देंगे. जानकारों का कहना है कि BJD के जल्द ही एनडीए में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है. बुधवार को ओडिशा बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है.
सूत्र बताते हैं कि बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बीजेपी से हाथ मिलाने का मन बना चुके हैं. यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे. ऐसे में दोनों ही पार्टियों मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी और बीजद के बीच गठबंधन की संभावना बढ़ गई है. हालांकि, विभिन्न पहलुओं के आधार पर शीर्ष नेतृत्व को अंतिम फैसला लेना है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग किस तरह रहेगा? किसे कितनी सीटें मिलेंगी? इस पर चर्चा हो रही है. जल्द ही फॉर्मूला निकाला जाएगा.
'लोकसभा में बीजेपी, विधानसभा में बीजद ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव'
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए. ये बैठक गृह मंत्री शाह और नड्डा ने ली. इस मीटिंग के बाद ओरम ने कहा, हां, अलायंस समेत अन्य मसलों पर चर्चा हुई है. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला करेगा. सूत्रों ने बताया कि गठबंधन की स्थिति में बीजेपी निश्चित रूप से ओडिशा की अधिकांश लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि क्षेत्रीय पार्टी यानी बीजेडी ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
यह भी पढ़ें: ओडिशा में मोदी के मुंह से नवीन पटनायक की तारीफ क्या इशारा करती है?
'2019 में 8 सीटों पर चुनाव जीती थी बीजेपी'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










