
'NDA मतलब नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन', शंकराचार्य ने की PM मोदी की तारीफ
AajTak
शंकराचार्य ने एनडीए सरकार के शासन को- 'नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन' बताया जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी आम आदमी के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए उन्हें खत्म करने की दिशा में काम करते हैं. एनडीए सरकार नागरिकों के लिए संवेदना के साथ काम करती है.'
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को वाराणसी में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर, कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी के जरिए कई बड़े काम करवा रहे हैं.
शंकराचार्य ने कहा कि हमारा देश काफी प्रगति कर रहा है और इस प्रगति के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक मजबूत नेतृत्व है. पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जैसे नेताओं का हमारे बीच होना भगवान का आशीर्वाद है और भगवान पीएम मोदी के जरिए कई बड़े काम करवा रहे हैं.
'नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन'
शंकराचार्य ने एनडीए सरकार के शासन को- 'नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन' बताया जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी आम आदमी के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए उन्हें खत्म करने की दिशा में काम करते हैं. एनडीए सरकार नागरिकों के लिए संवेदना के साथ काम करती है.'
सोमनाथ और केदारनाथ के विकास कार्यों का दिया उदाहरण
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार दुनिया भर में शासन के लिए एक आदर्श मॉडल है जिसका बाकी देश पालन कर सकते हैं. बढ़ते कद और उज्ज्वल भविष्य के साथ, भारत वैश्विक शांति को बढ़ावा देगा और भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि में योगदान देगी. शंकराचार्य ने सोमनाथ और केदारनाथ में किए गए विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट के साथ-साथ सांस्कृतिक कायाकल्प पर भी ध्यान दे रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







