
NCP में शामिल सुरेखा पुणेकर, BJP नेता की टिप्पणी से नाराज हुए कलाकार
AajTak
मशहूर लावणी कलाकार सुरेखा पुणेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम अजीत पवार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं. एनसीपी में शामिल होने के बाद पुणेकर ने कहा कि वह लोगों की सेवा और महिलाओं के मुद्दों का समाधान करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह बिना किसी शर्त के में पार्टी में शामिल हुई हैं. लेकिन इसपर बीजेपी नेता की ओर से आए एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया. भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि NCP ऐसी पार्टी है जो किसी भी लिपे-पुते चेहरे को चूम लेगी. इसको लेकर लावणी कलाकारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. देखिए आजतक संवाददाता पंकज खेलकर की ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










