
NCB ड्रग केस में वांछित आरोपी के पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जांच एजेंसियों का जिक्र
AajTak
नवी मुंबई में एनसीबी के वांछित ड्रग तस्कर के पिता गुरुचरण चिंचकर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह गोली अवैध हथियार से मारी गई है. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की कार्रवाइयों का जिक्र किया है. पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी है.
नवी मुंबई के बिजनेसमैन गुरुनाथ चिंचकर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे ड्रग तस्करी केस में वांछित आरोपी नवीन चिंचकर के पिता थे. यह मामला और गंभीर तब हो गया, जब सामने आया कि गुरुनाथ ने सुसाइड नोट में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) का स्पष्ट रूप से जिक्र किया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुनाथ चिंचकर नवी मुंबई में रहते थे और बिजनेस से जुड़े हुए थे. उन्होंने जिस हथियार से खुद को गोली मारी, उसका कोई लाइसेंस नहीं था. शुरुआती जांच में पता चला है कि मानसिक दबाव और बेटे पर चल रही जांच ने गुरुनाथ को गहरे तनाव में डाल दिया था.
दरअसल, उनका बेटा नवीन चिंचकर विदेश में रहकर कथित रूप से एक ड्रग सिंडिकेट चला रहा है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है और उस पर लुकआउट नोटिस (LOC) भी जारी किया गया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि वह भारत से बाहर रहकर ड्रग्स की तस्करी और सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा है.
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में NCB की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, चार गिरफ्तार
कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नवीन के भाई धीरज चिंचकर के खिलाफ भी ड्रग से जुड़े एक केस में कार्रवाई की थी. धीरज भी विदेश में ही रहता है और उसके खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. दोनों भाइयों के खिलाफ जांच तेज हो चुकी है.
गुरुनाथ चिंचकर की खुदकुशी के बाद अब जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या इस कदम के पीछे किसी तरह का सीधा या अप्रत्यक्ष दबाव था. सुसाइड नोट में उन्होंने जांच एजेंसियों द्वारा किए जा रहे लगातार दबाव और परिवार पर पड़ रहे प्रभाव का उल्लेख किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










