
Navratri 2021: तरकुलहा माता मंदिर की आजादी में रही बड़ी भूमिका, जानिए दिलचस्प किस्सा
ABP News
Tarkulha Mandir: गोरखपुर में स्थित तरकुलहा माता मंदिर की देश की आजादी में बड़ी भूमिका रही. शहीद क्रांतिकारी बाबू बंधु सिंह इस मंदिर से गुरिल्ला युद्ध कर कई अंग्रेज अफसरों की बलि देते रहे हैं.
Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि पर तरकुलहा माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. कहते हैं कि मां के दरबार में जो भी मुराद मांगो वो पूरी होती है. शारदीय नवरात्रि पर इस मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. यही वजह है कि शारदीय नवरात्रि के हर दिन यहां भक्तों का सैलाब देखने को मिलता है. गोरखपुर से 20 किलोमीटर दूर मां तरकुलहा देवी के मंदिर पर मुराद मांगने दूर-दराज से लोग आते हैं. नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भीड़ माता के दरबार में उमड़ पड़ी है.
पुजारी पंडित दिनेश मिश्रा बताते हैं कि तरकुलहा माता मंदिर का आजादी की भूमिका में बहुत बड़ा योगदान रहा है. क्रांतिकारी शहीद बाबू बंधु सिंह अंग्रेजों से बचने के लिए जंगल में रहने लगे. जंगल में तरकुल के पेड़ों के बीच में पिंडी स्थापित की. अंग्रेजी हुकूमत में शहीद क्रांतिकारी बाबू बंधु सिंह इस मंदिर से गुरिल्ला युद्ध कर कई अंग्रेज अफसरों की बलि देते रहे हैं. जब अंग्रेजो ने बाबू बंधु सिंह को पकड़ा तो फांसी की सजा सुनाई. दिलचस्प है कि सात बार तो फांसी का फंदा टूट गया. आठवीं बार जब फांसी लगी, तो बाबू बंधु सिंह ने मां का आह्वान किया कि हे मां अब उन्हें अपने चरणों में जगह दें.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












