
Navneet Rana on Sanjay Raut ED Raid: संजय राउत पर नवनीत राणा ने किए तीखे वार, देखें आजतक के साथ खास बातचीत
AajTak
शिवसेना सांसद संजय राउत पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं. रविवार को ED की टीम राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची और कार्रवाई की. पिछले 5 घंटे से उनके घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है. इस बीच राउत के वकील उनके घर पहुंचे हैं. ईडी ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें अंदर जाने दिया. ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत कह रहे हैं कि ये झूठे आरोप, झूठी कार्रवाई है. इस पर आजतक से खास बातचीत में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा कि ईडी कार्यालय में नहीं हाजिर हुए. कोई भी व्यक्ति अगर पावर का दुर्पोयोग करता है तो उसे इसका जवाब देना होगा. संजय राउत के बाला साहेब के ट्वीट पर नवनीत राणा ने कहा कि हम भी उसी विषयों पर चलते हैं. छत्रपति शिवाजी यही सिखाते थे कि जो भ्रष्टाचार करता है उसके विरोध करें. और ये जो ईडी कर रही है, ये बहुत पहले हो जाना था और संयज राउत की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी. देखें और क्या बोलीं नवनीत राणा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











