
Nautapa 2024 Date: नौतपा आज से शुरू, 9 दिन आसमान से आग उगलेगा सूरज, ये गलतियां पड़ेंगी भारी
AajTak
नौतपा 24 मई यानी आज से लेकर 1 जून तक रहने वाला है. यानी पूरे 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, जिससे तापमान गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ेगा. ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा लग जाता है. ऐसे में सूर्य से निकलने वाली तेज किरणों से धरती तपने लगती है.
Nautapa 2024 Date: इस साल 24 मई यानी आज से नौतपा योग शुरू हो रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, नौतपा 24 मई यानी आज से लेकर 1 जून तक रहने वाला है. यानी पूरे 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, जिससे तापमान गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ेगा. पहले ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का भीषण गर्मी से बुरा हाल है. राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी हाहाकार मचा रही है. यहां तक कि पहाड़ों की रानी शिमला में भी सूरज आसमान से आग उगल रहा है. आइए जानते हैं कि नौतपा कब लगता है और इस दौरान गर्मी से राहत के लिए क्या करना चाहिए.
कब लगता है नौतपा? शास्त्रों के मुताबिक, जब-जब ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो गर्मी बढ़ती है. दरअसल, रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है और सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से चंद्रमा की शीतलता कम हो जाती है. नतीजन 9 दिनों तक भीषण गर्मी होती है. साथ ही इस अवधि में सूरज धरती के और भी करीब आ जाता है, जिससे भी धरती का तापमान बढ़ जाता है. 22 जून को ज्येष्ठ माह समाप्त होने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी. उस समय सूर्य आद्रा नक्षत्र के प्रवेश कर जाएगा और धरती पर बारिश की बूंदें गिरने लगेंगी.
कब रोहिणी नक्षत्र में जाएगा सूर्य? हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाता है. इस साल सूर्य 24 तारीख को मध्यरात्रि 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
नौतपा में न करें ये गलतियां नौतपा में सूरज की गर्मी से पूरी धरती तपती है. इस दौरान दिन के समय यात्रा करने से बचना चाहिए. नौतपा में अधिक मिर्च, मसाले और तेल वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें मांस, मदिरा के सेवन से भी बचें. नौतपा के दौरान तूफान, आंधी आने की आशंका काफी बढ़ जाती है. नौतपा में बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है. इसमें आंधी, तूफान और लू की संभावना बहुत अधिक होती है. इसलिए शादी, मुंडन और बाकी मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए.
नौतपा में क्या करें? नौतपा में हल्का भोजन करना चाहिए. इसमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. नौतपा में पक्षियों के लिए किसी मिट्टी के बर्तन में जल भरकर रखना चाहिए. ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दौरान राहगीरों को भी जल का सेवन कराना चाहिए. शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी नौतपा में शुभ माना जाता है. इस महीने भगवान हनुमान की पूजा का विशेष महत्व होता है. कहते हैं कि ज्येष्ठ के महीने में ही हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










