
Narendra Giri suicide case: शिष्य के दावे, सुसाइड नोट के खुलासे और शक के घेरे में तीन लोग
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की जांच जारी है. अभी तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. एफआईआर दर्ज हो गई है और अब पोस्टमॉर्टम का इंतजार किया जा रहा है.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है. सोमवार को प्रयागराज के अपने मठ में नरेंद्र गिरि का शव मिला था, वह फांसी पर लटके हुए थे. पुलिस अभी इस मामले की जांच एक आत्महत्या के मामले के तौर पर कर रही है. वहीं, अब पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग उठने लगी है. महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर अभी क्या ताज़ा अपडेट है, एक नज़र डाल लीजिए...पुलिस ने दर्ज की एफआईआर: सोमवार को नरेंद्र गिरि की मौत हुई, अब प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है, इस एफआईआर में नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि का भी नाम दर्ज है. तीन लोगों पर है शक: एफआईआर में जिस आनंद गिरि का नाम है, पुलिस ने सोमवार को ही हरिद्वार से उन्हें हिरासत में लिया. आनंद गिरि पर नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. आनंद गिरि के अलावा प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को हिरासत में लिया गया है. सुसाइड नोट के आधार पर ही इन तीन लोगों पर सबसे पहला शक गया है और अब पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है. सुसाइड नोट से क्या खुलासा हुआ: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को जब शव मिला, तब पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था. ये सुसाइड नोट 6-7 पेज का था, जिसमें नरेंद्र गिरि ने कई बातों का ज़िक्र किया था. सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है. सुसाइड नोट में प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी का नाम भी है. इसके अलावा सुसाइड नोट में मठ से जुड़ी बातें, अपने शिष्यों को लेकर बातें कही गई हैं. शिष्य ने किए कई अलग दावे: महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य निर्भय द्विवेदी ने आजतक से खास बातचीत में कई अहम मुद्दे उठाए. निर्भय द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र गिरि बड़े अक्षर में लिखते थे. बीते दिन महंत नरेंद्र गिरि से कोई मिलने आने वाला था, तब महंत जी ने सभी से कहा था कि कोई उन्हें परेशान ना करे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










