
Narendra Giri Death: ‘महंत जी ने कहा था कोई मिलने आने वाला है, परेशान ना करें’, शिष्य ने बताया सोमवार को क्या हुआ था?
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य निर्भय द्विवेदी ने सोमवार के पूरे घटनाक्रम को सामने रखा है. बीते दिन ही नरेंद्र गिरि का शव उनके कमरे से मिला था, जहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की पुलिस जांच कर रही है. सोमवार को प्रयागराज में बाघंबरी मठ में नरेंद्र गिरि का शव उनके आवास में मिला था. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या कहा जा रहा है. नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उनके शिष्य निर्भय द्विवेदी ने आजतक से बात की और विस्तार से बताया कि सोमवार के दिन क्या हुआ था. निर्भय द्विवेदी के मुताबिक, ‘उनकी दैनिक दिनचर्या जैसे होती थी सुबह 5 बजे चाय पीना, 7 बजे तक नीचे आ जाना. हम लोग 7.30 AM तक उठते थे, 8 बजे महाराज जी को प्रणाम कर मैं मंदिर चला गया था.’ निर्भय द्विवेदी ने आगे बताया कि शाम को जब मैं लौटा तो मालूम हुआ कि महाराज जी ने सभी के साथ भोजन किया, 12 बजे भोजन करने के बाद वो ऊपर गए. अपने कमरे में करीब आधे घंटे तक रहे और बाद में फिर से नीचे आ गए थे. शिष्य निर्भय द्विवेदी ने बताया कि नीचे आकर वह बगल वाले कमरे में आराम करने के लिए गए, महंत नरेंद्र गिरि ने कहा था कि मुझसे कोई मिलने आ रहा है, तो यहीं रहूंगा. महंत जी ने सभी से कहा था कि आज कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










