
Narayanpur Encounter: एनकाउंटर में मारा गया 25 लाख का इनामी नक्सली रूपेश, पुलिस का दावा
AajTak
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने मंगलवार को बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) का सदस्य रूपेश था, जो माओवादियों का सबसे मजबूत संगठन माना जाता है. रूपेश पर 25 लाख रुपये का इनाम था.
Narayanpur Rewarded Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में से दो की पहचान वरिष्ठ कैडर के रूप में की गई है, जिन पर कुल 41 लाख रुपये का इनाम था. इनमें 25 लाख का इनामी रूपेश भी शामिल था.
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने मंगलवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) का सदस्य रूपेश था, जो माओवादियों का सबसे मजबूत संगठन माना जाता है. रूपेश पर 25 लाख रुपये का इनाम था.
आईजी सुंदरराज पी ने पीटीआई को बताया कि रूपेश इस साल राज्य में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया तीसरा डीकेएसजेडसी सदस्य है. पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है.
मारे गए तीनों नक्सलियों में से दो की पहचान रूपेश और जगदीश के रूप में हुई है, जबकि एक महिला कैडर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. आईजी ने आगे बताया कि रूपेश माओवादियों की कंपनी नंबर 10 का नेतृत्व कर रहा था और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय था. उन्होंने कहा कि उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था.
इससे पहले अप्रैल में नारायणपुर जिले में डीकेएसजेडसी का सदस्य जोगन्ना मारा गया था, जबकि इसी संगठन के एक अन्य सदस्य रणधेर की 3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में हत्या कर दी गई थी. डीकेएसजेडसी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में माओवादी गतिविधियों का प्रभारी है.
पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट का निवासी जगदीश एक डिवीजनल कमेटी का सदस्य था और उस पर 16 लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल), एक इंसास राइफल, एक .12 बोर राइफल, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







