
Nagaland Killings: 'मारे गए लोगों के कपड़े बदल रहे थे जवान', नगालैंड घटना पर चश्मदीदों के दावे
AajTak
Nagaland Killings: नगालैंड के मोन जिले में सेना की गोलीबारी में मारे गए आम नागरिकों की मौत के मामले में चश्मदीदों ने बड़ा खुलासा किया है. गोलीबारी की आवाज सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आजतक को बताया कि जब वो वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सेना के जवान शवों के कपड़े बदलने की कोशिश कर रहे थे.
Nagaland Killings: नगालैंड में सेना की गोलीबारी में मारे गए 14 आम नागरिकों को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच चश्मदीदों ने दावा किया है कि सेना के जवानों ने लोगों को मारने के बाद उनकी लाश के कपड़ों को बदलने की कोशिश की थी. गोलीबारी की आवाज सुन मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों का मानना है कि सेना ने लोगों को मारने के बाद उनकी लाशों के कपड़े बदलने की कोशिश की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











