
MX Moto MX9: स्टाइलिश लुक... जबरदस्त रेंज! आ रही है नई हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक, टीजर हुआ जारी
AajTak
MX Moto MX9 इलेक्ट्रिक बाइक के साथ ये कंपनी EV इंडस्ट्री में कदम रख रही है. कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन गुरुग्राम स्थित अपने प्लांट में करेगी. कंपनी का कहना है कि, इसमें PO4 बैटरी पैक और 60AMP का कंट्रोलर सपोर्ट मिलेगा.
जिस तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है उसी तरह नित नए ब्रांड्स की एंट्री भी हो रही है. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में जल्द ही एक और नया प्लेयर दस्तक देने जा रहा है. दिल्ली बेस्ड स्टार्टअप MX Moto अपनी पहली हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, MX9 को लॉन्च करने जा रही है, कंपनी ने अपनी इस नए इलेक्ट्रिक बाइक का एक टीज़र भी जारी किया है. कंपनी का कहना है कि, इस बाइक को एक प्रसिद्ध यूरोपीय डिजाइनर मार्सेलो सिल्वा ने डिजाइन किया है, जिन्होंने अपने करियर में कई बाइक डिजाइन किए हैं. आने वाले इलेक्ट्रिक बाइक में सेफ्टी को तरजीह दी गई है. इसमें 17 इंच के बड़े व्हील के साथ ही पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और कई बेहतरीन डिज़ाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. इसमें रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा जो कि पावर को तकरीबन 16 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा PO4 बैटरी पैक और 60AMP का कंट्रोलर सपोर्ट मिलेगा.
MX Moto MX9 में जो बैटरी पैक दिया जा रहा है उसे लेकर कंपनी का कहना है कि, इस बैटरी पैक को कठोर परीक्षण और मॉड्यूल में सुधार और बदलाव के साथ विकसित किया गया है. यह बाइक को पावर देने और अच्छी राइडिंग रेंज निकालने के लिए ढेर सारी एनर्जी स्टोर करने में सक्षम बनाता है. हालांकि अभी इसके पावर और परफॉर्मेंस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन गुरुग्राम स्थित अपने प्लांट में करेगी, जिसकी उत्पादन क्षमता 4 हजार से 5 हजार यूनिट्स प्रतिवर्ष है. कंपनी की योजना भविष्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी है. इसके टीजर इमेज में बाइक की हल्की सी झलक मिली है. MX Moto MX9 इलेक्ट्रिक बाइक देश भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और बहुत जल्द ही इसके लॉन्च की तारीख की भी घोषणा की जाएगी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











