
MVA में कैसे चुना जाएगा मुख्यमंत्री? इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया फॉर्मूला
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर एमवीए में सीट शेयरिंग से लेकर सीएम फेस तक, हर सवाल के बेबाकी से जवाब दिए. उन्होंने गठबंधन में सीएम चुनने का फॉर्मूला भी बताया.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में आज से दो दिन के इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की शुरुआत हो गई है. महाराष्ट्र चुनाव से पहले हो रहे इस आयोजन की शुरुआत सूबे में कांग्रेस की अंतिम सरकार के अगुवा रहे पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बातचीत के साथ हुई. पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी के लिए 32 सीटें जीतने का अनुमान जताया था और हम 31 सीटें जीते.
उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास व्यक्त किया. कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद क्या पार्टी पुरानी ओवर कॉन्फिडेंस वाली गलती दोहरा रही है, इस सवाल के जवाब में पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इंडिया अलायंस का गठन यह बताता है कि कांग्रेस पुरानी गल्तियों से सीख लेकर बढ़ रही है.
सीएम फेस को लेकर एमवीए में चल रही रार पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह परंपरा रही है कि जो सबसे बड़ी पार्टी होती है, सीएम उसका ही बनता है. पृथ्वीराज चव्हाण ने उद्धव ठाकरे को 2019 में इसी फॉर्मूले के तहत सीएम बनाया गया था. तब शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी थी. पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को इस पर फैसला लेना है. विपक्षी पार्टी सीएम फेस घोषित कर चुनाव मैदान में नहीं उतरती यहां.
एमवीए में मतभेद को लेकर उन्होंने कहा कि हम कॉमन मैनिफेस्टो, कॉमन चुनाव रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीतेंगे. सीट बंटवारे को लेकर सवाल पर चव्हाण ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा था. उन्होंने मराठवाड़ा से लेकर विदर्भ तक अलग-अलग रीजन भी गिनाए और कहा कि हम गठबंधन में जूनियर पार्टनर के रूप में आए थे लेकिन लोगों ने इक्वेशन बदला.
पूर्व सीएम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे.महिलाओं को कैश बेनिफिट वाली योजना पर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमने हिमाचल, कर्नाटक में ऐसा किया. हमने मध्य प्रदेश में ये वादा किया था लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने लागू किया. ये कांग्रेस का आइडिया है. हम इस योजना का स्वागत करते हैं और सत्ता में आए तो आगे लेकर जाएंगे. उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भी दो गठबंधनों में से जनता ने एमवीए को चुना था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










