
Mumbai LIVE: वैक्सीन की शॉर्टेज से परेशान मायानगरी, लगातार चौथे दिन कई सेंटर्स बंद
AajTak
मुंबई में पाबंदियों के बाद कुछ हद तक कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. लेकिन मुंबई के कई वैक्सीनेशन सेंटर पिछले तीन दिनों से बंद हैं, जो आज भी बंद रहेंगे. कारण सिर्फ एक ही है कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है.
कोरोना के कहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में इस वक्त एक बड़ी समस्या वैक्सीन की कमी की है. मुंबई में पाबंदियों के बाद कुछ हद तक कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. लेकिन मुंबई के कई वैक्सीनेशन सेंटर पिछले तीन दिनों से बंद हैं, जो आज भी बंद रहेंगे. कारण सिर्फ एक ही है कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. सोमवार सुबह ही बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सिर्फ 18 से 44 साल के लोगों का चिन्हित सेंटर्स पर वैक्सीनेशन होगा. हर किसी को रजिस्ट्रेशन करवाकर आना होगा. 45 से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन कब शुरू होगा, इसकी जानकारी वैक्सीन आने पर दे दी जाएगी. आपको बता दें कि 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को जहां वैक्सीन लग रही है, वो पिछले तीन दिनों से बंद हैं. ये चौथा दिन है, जब सेंटर्स बंद होंगे. वैक्सीन की सुचारू सप्लाई ना होने से ये फैसला लिया गया है. अगर मुंबई में कोरोना के मामलों की बात करें तो यहां पाबंदियों के बीच कोरोना के मामलों की संख्या कम हो रही है. बीते दिन भी मुंबई में चार हजार से कम कोरोना के केस दर्ज किए गए. अब मुंबई में 61 हजार के करीब एक्टिव केस हैं, पहले ये आंकड़ा लगातार 80 हजार से ऊपर बना हुआ था.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









