
Mumbai Hoarding Collapse: हादसे से सबक! मुंबई के मेट्रोपोलिटियन इलाके के लिए बनेगी नई पॉलिसी
AajTak
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य में हो रहे 'शिक्षक विधान परिषद चुनाव' संपन्न होने के बाद जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी, इस संदर्भ में सरकार पॉलिसी लेकर आएगी.
होर्डिंग गिरने से हुई दर्दनाक घटना के बाद आखिरकार महाराष्ट्र सरकार ने इस संदर्भ में नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया है. एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को हो रही चर्चा के दौरान नई पॉलिसी लाने से जुड़ी जानकारी साझा की.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार के दिन सदन में इस बात पर चर्चा हो रही थी कि मुंबई मेट्रोपोलिटियन में नियमों की अनदेखी कर अवैध तरीके से होर्डिंग को लगाए जा रहे हैं. इसी लापरवाही की वजह से अभी दो महीने पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की जान चली गई थी.
मंत्री ने क्या कहा महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य में हो रहे 'शिक्षक विधान परिषद चुनाव' संपन्न होने के बाद जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी, इस संदर्भ में सरकार पॉलिसी लेकर आएगी. उन्होंने आगे कहा कि घाटकोपर में जो होर्डिंग 13 मई को गिरा था, उसकी जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश दिलीप भोसले की अध्यक्षता में गठित कमेटी कर रही है.
इसके अलावा सामंत ने आज आश्वासन दिया कि महामारी के दौरान लगाई गई होर्डिंग्स में पिछली सरकार ने जो निर्णय लिए थे उसकी जांच भी इसी समिति द्वारा की जाएगी. इसके पहले भी उदय सामंत ने कहा था कि घाटकोपर में होर्डिंग लगाने के लिए किसी की भी इजाजत नहीं ली गई थी और जो 1025 होर्डिंग मुंबई में लगी हैं उनमें से 306 रेलवे के जमीन में हैं.
उद्धव सरकार पर लगाया आरोप भाजपा के विधायक राम कदम ने आरोप लगाया कि भावेश भिंडे (जिनकी कंपनी ने वह होर्डिंग लगाई थी) उनकी तस्वीर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ थी, ऐसे में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. एक और बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कोविड-19 के समय से जितने भी होर्डिंग मुंबई में लगी हैं, उसकी जांच करने की मांग की है, साथ ही उन्होंने आरोप लगया है कि होर्डिंग मालिकों को लाइसेंस पर 50 फीसदी की छूट दी गई है.
शेलार ने आगे कहा कि 'उस समय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार थी जिसने होर्डिंग मालिकों से गुप्त तरीके से संपर्क किया था और उन्हें लाइसेंस पर 50 प्रतिशत छूट दी थी जिसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आईआईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलईडी होर्डिंग की तेज रोशनी के कारण वाहन चालकों को भी असुविधा होती है, क्या इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






