
Mumbai Drug Case: अरबाज मर्चेंट को ड्रग्स देने वाला शख्स गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
AajTak
मुंबई ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरबाज मर्चेंट को ड्रग्स देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने इस शख्स को कल पकड़ा था जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. एनसीबी के मुताबिक इस शख्स ने अरबाज को ड्रग्स सप्लाई की थी जिसे आर्यन खान तक पहुंचाया गया. वहीं एक और बड़ी खबर ये है कि आर्यन खान की जमानत के लिए मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है जिस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है. बहरहाल आर्यन खान ऑर्थर जेल में हैं. मुंबई ड्रग्स मामले में एनसीबी फुल एक्शन में है, वहीं आर्यन खान की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










