
Mumbai Cruise Drugs Case: एनसीबी ने नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार, अबतक 18 आरोपी अरेस्ट
ABP News
लक्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर इस छापेमारी ने बॉलीवुड के साथ ही राजनीतिक हलकों में भी एक बड़ी सनसनी पैदा कर दी है. अबतक 18 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.
Mumbai Cruise Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज पर रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब 18 हो गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शामिल हैं. नाइजीरियाई नागरिक चिनेदु इग्वे को अंधेरी से बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक्स्टसी की 40 गोलियां मिलीं.
इससे पहले, उसी दिन एजेंसी ने पवई से अचित कुमार को गिरफ्तार किया था और उसके पास से थोड़ी मात्रा में 'हाइड्रोपोनिक वीड या मल्टी-स्ट्रेन कैनबिस' जब्त हुई थी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












