
Mumbai Crime: मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले में मुंबई पुलिस का एक्शन, एक और आरोपी गिरफ्तार
AajTak
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित अनियमितताओं में आरोपी शेरसिंह राठौड़ की भूमिका सामने आने के बाद हाल ही में उसे हिरासत में लिया. संबंधित अधिकारी ने बताया कि उसे बाद में अदालत में पेश किया जाएगा.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने के बाद की. इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारी ने गुरुवार को दी.
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित अनियमितताओं में आरोपी शेरसिंह राठौड़ की भूमिका सामने आने के बाद हाल ही में उसे हिरासत में लिया. संबंधित अधिकारी ने बताया कि उसे बाद में अदालत में पेश किया जाएगा.
पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले में यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने इस मामले में केतन कदम और जय जोशी को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने मीठी नदी से गाद निकालने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई से भी पूछताछ की थी.
मुंबई पुलिस ने मई में मीठी नदी से गाद निकालने के लिए 2017-2023 तक दिए गए टेंडरों में 65.54 करोड़ रुपये के घोटाले के लिए ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
आपको बता दें कि मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और महानगर के लिए वर्षा जल निकासी चैनल का काम करती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










