
Mumbai: बर्थ-डे पर देरी से आया केक, नाराज शख्स ने पत्नी और बेटे पर किया चाकू से हमला
AajTak
जन्मदिन का केक देरी से आने पर रंजना का पति राजेंद्र शिंदे बेहद नाराज था. घर में आते ही वो अपनी पत्नी रंजना के साथ बहस करने लगा और उसे गाली देने लगा. इस दौरान जब दंपति के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे को और गुस्सा आ गया.
मुंबई में अपने जन्मदिन पर केक आने में देरी एक शख्स को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में वे दोनों मां-बेटा घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
45 साल के आरोपी की पहचान मुंबई के साकीनाका इलाके में रहने वाले राजेंद्र शिंदे के रूप में हुई है. इस सनसनीखेज वारदात के बारे में जानकारी देते हुए साकीनाका पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरोपी राजेंद्र शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और वह इस घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
साकीनाका पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र शिंदे का जन्मदिन शनिवार (1 जून) को था. मगर उसकी पत्नी रंजना शिंदे को अपने काम पर देर हो गई. जिसकी वजह से वो अगले दिन दोपहर 12.15 बजे पति के जन्मदिन का केक लेकर घर पहुंची. क्योंकि वो घरों में मेड के तौर पर काम करती है.
पुलिस अफसर के मुताबिक, जन्मदिन का केक देरी से आने पर रंजना का पति राजेंद्र शिंदे बेहद नाराज था. घर में आते ही वो अपनी पत्नी रंजना के साथ बहस करने लगा और उसे गाली देने लगा. इस दौरान जब दंपति के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो राजेंद्र शिंदे को और गुस्सा आ गया.
राजेंद्र ने आपा खो दिया. वो सीधे रसोई में गया और वहां से चाकू उठा कर लाया. फिर उसने गुस्से में अपने बेटे की पसलियों के नीचे और सीने पर चाकू से वार कर दिया. इस दौरान रंजना चीखती रही. अपने पति को रोकती रही. लेकिन उसने कोई रहम नहीं दिखाया. जब उसने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो राजेंद्र शिंदे ने उसकी कलाई में चाकू घोंप दिया.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमले में दोनों घायल हो चुके थे. दोनों मां-बेटे के कपड़े खून से तरबतर थे. शोर शराबा सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी उसी दौरान मौके से फरार हो गया. डॉक्टरों ने रंजना शिंदे को मरहम-पट्टी करने और दवा देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी. लेकिन उसके बेटे का इलाज उपनगरीय घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








