
Multan Sultans vs Lahore Qalandars: PSL फाइनल के आखिरी ओवर्स की कहानी... जहां शाहीन आफरीदी की टीम बनी चैम्पियन
AajTak
लाहौर कलंदर्स ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में शाहीन आफरीदी की टीम ने मुल्तान सुल्तांस को एक रन से हरा दिया. लाहौर की जीत के हीरो कप्तान शाहीन आफरीदी रहे, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. शाहीन आफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
लाहौर कलंदर्स ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 का खिताब जीत लिया है. शनिवार (18 मार्च) को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में लाहौर ने मुल्तान सुल्तांस को एक रन से पराजित किया. लाहौर की जीत के हीरो कप्तान शाहीन आफरीदी रहे, जिन्होंने पहले बल्ले से तबाही (नाबाद 44 रन) मचाई और फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए चार विकेट चटकाए. लाहौर ने पिछली बार भी मुल्तान को ही पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा किया था. शाहीन आफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच और इहसानुल्लाह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी दो ओवरों में लाहौर कलंदर्स को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी. खुशदिल शाह और अब्बास आफरीदी ने मिलकर हारिस राउफ के 19वें ओवर में 22 रन बनाए, लेकिन जमान खान के आखिरी ओवर में वे दोनों 13 रन बनाने में नाकाम रहे. मैच की अंतिम गेंद पर मुल्तान को जीत के लिए चौके की जरूरत थी, मगर दो ही रन बन पाया.
🏆 W I N N E R S 🏆@lahoreqalandars - owners of the Supernova Trophy 🤩#HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #MSvLQ pic.twitter.com/XIDb9hDRlw
ऐसा रहा आखिरी दो ओवर्स 18.1 ओवर- 6 रन 18.2 ओवर- 1 रन 18.3 ओवर- 6 रन 18.4 ओवर- 4 रन 18.5 ओवर- 4 रन 18.6 ओवर- 1 रन 19.1 ओवर- 2 रन 19.2 ओवर- 1 रन (लेग बाई) 19.3 ओवर- 0 रन 19.4 ओवर- 2 रन (बाई) 19.5 ओवर- 4 रन 19.6 ओवर- 2 रन+ विकेट (खुशदिल शाह)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की शुरुआत अच्छी रही और मिर्जा बेग (30) ने फखर जमां के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की पार्टनरशिप की. मिर्जा बेग के आउट होने के बाद फखर जमां (39) और अब्दुल्लाह शफीक (65) ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. हांलांकि इसके बाद लाहौर की टीम का मोमेंटम बिगड़ गया और 15 ओवर जाते-जाते उसने 112 रन के स्कोर पर पांच विकेट खो दिए थे, लेकिन शाहीन अफरीदी ने 15 गेंदों में 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर लाहौर को 200 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
𝐒𝐇𝐀𝐇𝐄𝐍𝐒𝐇𝐀𝐇 SHAHEEN 🔥🔥#HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #MSvLQ pic.twitter.com/Dlsueq4wH7

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











