
Mulayam Singh Birthday: आज सादगी से मुलायम सिंह यादव का बर्थडे मनाएगी सपा, चाचा-भतीजा भी आ सकते हैं साथ- साथ
ABP News
आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा. समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. शिवपाल सिंह यादव भी इसमें शामिल हो सकते हैं.
Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज लखनऊ के सपा मुख्यालय में सादगी से जन्मदिन मनाया जाएगा. इस समारोह में मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे.
शिवपाल भी हो सकते हैं शामिलसमारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी शामिल होने की संभावना है. समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा और इसमें नेताजी तथा अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












