
Muhurat Trading LIVE: शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी, चांदी 8000 रुपये हुई सस्ती, सोने में भी गिरावट
AajTak
आज मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार खुला है. Nifty सेंसेक्स से लेकर बैंक निफ्टी तक में अच्छी तेजी देखी जा रही है. वहीं एमसीएक्स पर सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है.
मुहूर्त ट्रेडिंंग के दौरान शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. निफ्टी 25,900 के ऊपर ओपेन हुआ है. जबकि सेंसेक्स में 84600 के ऊपर खुला. निफ्टी अभी 85 अंक और सेंसेक्स में 264 अंकों की तेजी देखी जा रही है. आईटी और ऑटो सेक्टर्स में शानदार तेजी है. बाकी सेक्टर्स भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं.
शानदार तेजी वाले शेयरों की बात करें तो DCB बैंक करीब 5 फीसदी उछला है, जबकि साउथ इंडियन बैंक में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर में भी 6 फीसदी की तेजी है. ब्लैक बक के शेयर में 4 फीसदी की उछाल आई है.
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 6 शेयरों में ही गिरावट है. सबसे ज्यादा गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 1 फीसदी की हुई है. वहीं सबसे ज्यादा तेजी इंफोसिस के शेयर में करीब 1 फीसदी की रही है.
बजाज फाउसिंग फाइनेंस, Adani Power, Swiggy Infosys, Cipla, हुंडई मोटर्स इंडिया, टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है.
119 शेयरों में अपर सर्किट
बीएसई पर आज 3,404 एक्टिव मोड में कारोबार कर रहे हैं. इसमें से 2,639 शेयरों में तेजी आई है. 610 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 122 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर हैं और 28 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. 119 शेयरों में अपर सर्किट और 51 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







