
MS Dhoni, IPL 2025: घुटने में चोट, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल... महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कोच का चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
IPL 2025 सीजन में एक बात सबसे ज्यादा ट्रेंड और चर्चाओं में रही है, वह महेंद्र सिंह धोनी का बैटिंग ऑर्डर है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम को 5 बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी इस सीजन में निचले क्रम में बैटिंग के लिए आ रहे हैं. कभी वो 8वें नंबर पर उतरते हैं, तो कभी 9वें नंबर पर खिसक जाते हैं. इसका नतीजा उनकी टीम को भुगतना पड़ रहा है.
MS Dhoni Batting Order in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का रोमांच शुरू हो गया है. अब तक (30 मार्च) 11 मैच हो चुके हैं. इस दौरान एक बात सबसे ज्यादा ट्रेंड और चर्चाओं में रही है, वह महेंद्र सिंह धोनी का बैटिंग ऑर्डर है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम को 5 बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी इस सीजन में निचले क्रम में बैटिंग के लिए आ रहे हैं. कभी वो 8वें नंबर पर उतरते हैं, तो कभी 9वें नंबर पर खिसक जाते हैं. इसका नतीजा उनकी टीम को भुगतना पड़ रहा है.
धोनी ने 3 मैचों में 46 रन बनाए
चेन्नई टीम ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ एक ही जीता है. दो मुकाबलों में उसे हार मिली है. इन सभी 3 मैचों में धोनी ने 46 रन बनाए हैं. इसमें नाबाद 30 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. इन सबके बीच फैन्स यह जानने को आतुर होंगे कि आखिर धोनी इतनी नीचे बैटिंग करने क्यों आ रहे हैं?
इसका जवाब अब चेन्नई टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ही दे दिया है. पीटीआई के मुताबिक, फ्लेमिंग ने कहा है कि धोनी इस समय घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. यही वजह भी है कि धोनी के लिए 10 ओवर बल्लेबाजी करना मुश्किल है. ऐसे में धोनी ओवर के हिसापब से बैटिंग करने आते हैं.
पिछले दो मैचों में टीम को नहीं जिता सके धोनी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










