
MP News: फांसी लगाकर मां ने 3 बेटियों के साथ की खुदकुशी, ऐसे बची एक बच्ची की जान
AajTak
Bhopal के रोंडिया गांव में महिला और उसकी तीन बेटियों को सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने घर में लकड़ी की छत से लटका हुआ पाया. ये देखकर उन सभी के होश उड़ गए. उन लोगों ने फौरन उन चारों को फंदों से उतारा और उन्हें अस्पताल ले गए.
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां मंगलवार को एक महिला ने अपनी तीन बालिग बेटियों के साथ अपने घर में फांसी लगा ली. इस दौरान महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. जबकि एक मासूम बच्ची इस बच गई.
दिल दहला देने वाला यह मामला भोपाल के रोंडिया गांव का है. जहां एक 28 वर्षीय महिला ने उसकी तीन नाबालिग बेटियां के साथ अपने घर में फांसी लगा ली. वे चारों घर की छत से लटकी पाई गईं. भोपाल पुलिस के एक अफसर ने इस बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान चार में से एक छोटी लड़की बच गई.
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रोंडिया गांव में महिला और उसकी तीन बेटियों को सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने घर में लकड़ी की छत से लटका हुआ पाया. ये देखकर उन सभी के होश उड़ गए. उन लोगों ने फौरन उन चारों को फंदों से उतारा और उन्हें अस्पताल ले गए.
गुनगा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण शर्मा ने इस मामले में बताया कि इस घटना में मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की मझली बच्ची बच गई. उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान संगीता यादव के रूप में की गई है.
एसएचओ (SHO) अरुण शर्मा के अनुसार, घटना में मरने वाली सबसे बड़ी बेटी पांच साल की थी और सबसे छोटी डेढ़ साल की थी. उन्होंने बताया कि दूसरी बेटी का भोपाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. उसकी उम्र ढाई साल है.
थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस को शक है कि संगीता यादव ने पारिवारिक झगड़े के कारण यह खौफनाक कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








