
MP Election: BJP ने 13 मेयर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, ग्वालियर-इंदौर समेत 3 पर फंसा पेंच; देखें लिस्ट
AajTak
मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने 16 में से 13 सीटों पर मेयर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. भोपाल से मालती राय, जबलपुर से जितेंद्र जामदार को टिकट दिया गया है. हालांकि, अभी ग्वालियर-इंदौर समेत 3 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है.
MP Local Body Election: मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने 16 में से 13 सीटों पर मेयर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. भोपाल से मालती राय, जबलपुर से जितेंद्र जामदार को टिकट दिया गया है. हालांकि, अभी ग्वालियर-इंदौर समेत 3 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है.
बीजेपी में इंदौर, रतलाम और ग्वालियर में प्रत्याशियों के नाम पर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है. इससे पहले कांग्रेस ने 15 नगरीय निकायों के लिए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अब तक रतलाम मेयर पद पर किसी का नाम तय नहीं किया है.
देखें पूरी लिस्ट:
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण के लिए मतदान 6 जुलाई को जबकि दूसरे चरण के लिए 13 जुलाई को मतदान होगा. नतीजे 17 और 18 जुलाई को आएंगे. एमपी में 6 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 298 नगर परिषद के लिए चुनाव हो रहे हैं. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में तीन चरणों में इस बार पंचायत चुनाव होने हैं. पहले चरण का चुनाव 25 जून, दूसरे चरण का चुनाव 1 जुलाई और तीसरे चरण का चुनाव 8 जुलाई को होगा.
कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट कांग्रेस ने भी 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मुरैना से शारदा सोलंकी, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, सागर से निधि जैन, भोपाल से विभा पटेल, इंदौर से संजय शुक्ला, कटनी से श्रेहा खंडेलवाल, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह अन्नु, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर से शहनाज अंसारी, छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, रीवा से अजय मिश्रा बाबा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, देवास से कविता रमेश व्यास, खंडवा से आशा मिश्रा और उज्जैन से महेश परमार के नाम तय किए गए हैं.
खास बात ये है कि कांग्रेस ने जिन 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उनमें से आठ महिला उम्मीदवार हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








